Pahalgam Terror Attack: ‘मुनीर ने करवाया पहलगाम हमला’ पाकिस्तान के पूर्व सैनिक ने किया सनसनीखेज दावा

Pahalgam Terror Attack News : पाकिस्तान के पूर्व सैनिक आदिल रजा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उनके इस बयान से पूरे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। आदिल रजा ने अपने बयान में सीधे-सीधे पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर में हमला बोला है। साथ ही उन्होंने आसिम मुनिर को पहलगाम आतंकी हमले का आरोपी करार दिया है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान सवालों के घेरे में हैं। घटना के बाद हुई शुरुआती जांच में पता चला था कि आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं।

आदिल रजा ने किया बड़ा दावा

आदिल रजा ने एक बहुत बड़ा दावा करते हुए X पर लिखा “पहलगाम आतंकी हमला सेना के भीतर फासीवादी असीम मुनीर और उसके साथियों द्वारा अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए किया गया एक व्यक्तिगत कृत्य था। इसलिए, सैन्य-कब्जे वाले पाकिस्तान को कब्जे वाली सेना के भीतर एक भी दुष्ट तत्व के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।”

हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान

इन सबके बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार, 24 अप्रेल को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया। इसी के साथ भारत के साथ सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी और कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोकने की किसी भी तरह की कोशिश को जंग का एलान माना जाएगा। ये घोषणाएं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद की गईं।

भारत का पाक को मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है।

  • भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े निर्णय लिए हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं¹ ²:
    सिंधु जल संधि पर रोक: भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है, जिसका मतलब है कि पाकिस्तान को झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का पानी मिलने में परेशानी हो सकती है।
  • अटारी बॉर्डर का चेक पोस्ट बंद: भारत ने अटारी बॉर्डर के चेक पोस्ट को बंद कर दिया है, जो व्यापार और यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण सीमा पार बिंदु है।
  • पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द: भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के SAARC वीजा रद्द कर दिए हैं और उन्हें 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया है।
  • रक्षा सलाहकारों को वापस बुलाया: भारत ने अपने रक्षा सलाहकारों को पाकिस्तान से वापस बुलाया है और पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
  • उच्चायोगों की स्टाफ संख्या घटाई: भारत ने पाकिस्तान के उच्चायोग में स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है, जो 1 मई 2025 तक लागू होगी।

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है, जिसमें कई पर्यटक शामिल थे। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ, जब आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल भी हुए। हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है और सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है।

 

 

Scroll to Top