Uttar-Pradesh: शादी से लौट रही बस हादसे का हुई शिकार, खाई में गिरने से 5 लोगों की हुई मौत  

हरदोई, उत्तर-प्रदेश : उत्तर-प्रदेश के हरदोई में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। बारात से लौट रही बस अचानक पलट गई और खाई में गिर गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज स्थित आस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे में पांच लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार सभी बारातियों से भरी कार अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी। यह लोग मझिला के कुसमा गांव में शादी में शामिल होने गए थे। वहीं वापसी के दौरान अर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। फिलहाल घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

शादी से लौट रही थी कार

हादसे के बाद आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार के शीशे को तोड़कर अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। साथ ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थय केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई।

घायलों की हालात गंभीर 

डॉक्टरों के मुताबिक, 6 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। घटना से इलाके में शौक का माहौल है। परिवार में मातम छाया हुआ है।

 

 

 

 

Scroll to Top