Helicopter Crash In New York : हेलीकॉप्टर क्रेश से दर्दनाक हादसा, सीमेंस के CEO समेत पूरे परिवार की हुई मौत

Helicopter Crash In New York News : अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार, 10 अप्रेल को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हेलीकॉप्टर क्रेश में एक ही परिवार के 6 लोगों की मोत हो गई। मरने वालों में दुनिया की दिग्गज तकनीकी कंपनी सीमेंस एजी के स्पेन सीईओ अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और तीन बच्‍चे भी शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा पियर 40 के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, अगस्टिन एस्कोबार परिवार के साथ कुछ घंटे पहले ही न्यूयॉर्क पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूरे परिवार के लिए हेलिकॉप्टर टूर बुक कराया था। हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज तक की दूरी तय की थी कि अचानक हवा में उसका रोटर टूट गया। जिसके बाद वह असंतुलित होकर हडसन नदी में जा गिरा।

ट्रंप ने हादसे को बताया ‘भयानक’

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस हादसे को ‘भयानक’ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट शेयर कर लिखा “हडसन नदी में भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना. ऐसा लगता है कि छह लोग, पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे, अब हमारे साथ नहीं हैं। हादसे का फुटेज भयावह है. भगवान पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को आशीर्वाद दें। परिवहन सचिव शॉन डफी और उनके प्रतिभाशाली कर्मचारी इसमें शामिल हैं। वास्तव में क्या हुआ और कैसे हुआ, इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी!”

सीमेंस कंपनी का इतिहास 

सीमेंस की स्थापना 12 अक्टूबर 1847 को वर्नर वॉन सीमेंस द्वारा की गई थी। यह जर्मन इंजीनियरिंग समूह यूरोप की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसके अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बर्लिन, म्यूनिख और जर्मनी के अरलैंगेन में स्थित हैं। सबसे पहसे वर्नर वॉन सीमेंस ने टेलीग्राफ पर आधारित एक आविष्कार किया, जिसमें अक्षरों के क्रम को इंगित करने के लिए मोर्स कोड की बजाय एक सुई का प्रयोग किया गया था। इसके बाद पहली वर्कशॉप12 अक्टूबर 1847 को सीमेंस ने अपनी पहली वर्कशॉप खोली, जिसका नाम टेलीग्राफ-बॉनस्टाल्ट वॉन सीमेंस एंड हल्सके था। 1848 में सीमेंस ने यूरोप में पहली लंबी दूरी की टेलीग्राफ लाइन का निर्माण किया, जो बर्लिन से फ्रैंकफ़र्ट एएम मेंस तक 500 किलोमीटर लंबी थी। आज, सीमेंस एक वैश्विक कंपनी है जो उद्योग, ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवाओं में अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करती है।

Scroll to Top