Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश की मंडी में जानलेवा बस हादसा…2 की हुई मोत, 20 घायल 

Mandi Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज, 17 जून मंगलवार को एक बस हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस सड़क से उतर कर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मोत भी हो गई और 20 लोग घायल भी हुए। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

कैसे हुआ हादसा? 

हादसा भारी बारिश के कारण बैलेंस बिगड़ने से हुआ। भारी बारिश के चलते बचाव अभियान में भी दिक्कत आई। लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पहले ही जांच में 2 लोगों को मोत की घोषित कर दी थी। गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकी अभी हादसा होने के कारण स्पष्ट नहीं हुआ हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने हादसे की जांच का आदेश अधिकारियों को दे दिया हैं।

क्या ड्राइवर की लापरवाही हो सकती है ?

DSP संजीव गौतम ने बताया प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे के समय बस में करीब 30 लोग थे, जो बस में यात्रियों के बैठने की क्षमता से ज्यादा थे। जांच में हादसे का कारण बस की खराब स्थिति है। ड्राइवर की लापरवाही भी हादसे की वजह बनी। ज्यादा पैसे के लालच में उसने ज्यादा यात्रियों को बस में सवार किया, जबकि उसे पता था कि मौसम खराब है और प्रदेश की सड़कें पथरीली हैं। सड़क पर फिसलन होने से बस का बैलेंस बिगड़ गया। बस खाई में गिरी और खाई में गिरते ही बस पलट गई ।लोग उसके नीचे दब गए। ड्राइवर भी बस के अंदर ही फंस गया। जिसे निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई थी। हादसा होने की सही वजह जांच रिपोर्ट में ही सामने आई।

Scroll to Top