Mandi Accident: : मंडी में भीषण सड़क हादसा, 30 लोगों के घायल होने की खबर

Mandi Accident News: हिमाचल के मंडी में एक बड़ा सड़क हादस हो गया है। यह बस रविवार, 13 मार्च तड़के सुबह दिल्ली से कसोल जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस मंडी से पंडोह के बीच में चार मिल के पास पहाड़ी से टकराकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 38 लोग सवार हैं। जिसमें 30 लोगों के  घायल होने की खबर है। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों के बेहद गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 

30 लोग हादसे में हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 38 लोग थे, जिसमें से करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। इन सभी लोगों को इलाज के लिए ZH मंडी में दाखिल कराया गया है।

दो लोग काफी सीरियस

वहीं हादसे में शिकार दो लोग काफी सीरियस हैं। जिन्हें मंडी अस्पताल से नेरचौक रेफर किया गया है। बस की तेज गती में होना इस एक्सीडेंट का मुख्य कारण है।

Scroll to Top