Home Remedies For Body Pain: शरीर के दर्द से है परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलु उपाय, दर्द से मिल सकती है राहत

Home Remedies For Body Pain: बॉडी पेन यानि शरीर के दर्द की समस्या से लोग आए दिन परेशान रहते है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में र दर्द, कमर दर्द या हाथ-पैरों में दर्द होना आम समस्या है। हालांकि दर्द भी दो प्रकार के होते है जैसे कि एक्यूट और दूसरा क्रॉनिक पेन (Chronic Pain) और एक्यूट पेन (Acute Pain) यानि कुछ घंटों से दिनों तक रहने वाले दर्द, जो बाद में ठीक हो जाता है। मगर क्रॉनिक पेन (Chronic Pain) उस स्थिति को केहते है, जो लंबे समय तक बनी रहती है, जैसे कि कमर में दर्द, घुटनों में दर्द और अन्य पेन दर्द। आइए आपको बताते है शरीर के दर्द की समस्या को दूर करने के कुछ घरेलु उपाय।

1. लहसुन और हल्दी चाय (Ginger and Turmeric Tea)

Ginger-Turmeric Herbal Tea

 

एक कप दूध में चुटकी भर हल्दी, दो लहसुन की कलीयां, छुआरा और एक चौथाई चम्मच हर्बल चाय को उबाल लें। अब इसे छानकर पीएं, जिससे शरीर के दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

2. सॉल्ट बाथ (Salt Bath)

The benefits of an Epsom salt bath. Nike IN

शरीर में होने वाला दर्द को दूर करने के लिए सॉल्ट बाथ की मदद लें। इसके लिए आपको एक बाल्टी में आधा लीटर गुनगुना पानी भर लें और उसमें आधा कप एप्सम सॉल्ट (Magnesium Sulfate) डालें। अब इसमें 10 से 15 मिनट तक पैरों को भिगोकर रखें। इससे मसल्स रिलैक्स (Muscle Relax) होते हैं और शरीर के दर्द कम होने लगता है।

3. जायफल के तेल (Nutmeg Oil)

Benefits of Nutmeg Oil : औषधीय गुणों से भरपूर जानें जायफल तेल के लाभ |  Benefits of nutmeg oil know teh benefits of nutmeg oil full of medicinal  properties

 

शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ज्यादतर लोग मसाज की मदद लेते है। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन में सुघार आता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। जायफल के तेल से बढ़ने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है जैसे कि घुटनों का दर्द, पैरों का दर्द, पीठ का दर्द, बाजूओं का दर्द और कंधों में होने वाले दर्द को भी दूर करने में मदद मिलती है।

4. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)

know the Apple Cider Vinegar Use, Benefits side effects-इन 5 बीमारियों में  सेब के सिरके का सेवन ज़हर की तरह करता है असर, एक्सपर्ट से जानिए | Jansatta

शरीर के दर्द को ठीक करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस पानी से नहा लें। इससे आपको शरीर के दर्द से काफी राहत मिलेगी।

Scroll to Top