IND vs AUS Semifinal Live : जडेजा के जाल में फंसे इंग्लिस…ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन

IND vs AUS Semifinal Live Score : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाए रहा है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) से बदला लेने का मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत इस बार फाइनल में अपनी जगह बना सकता है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बॉलिंग के लिए मैदान पर उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 265 रनों का लक्ष्य

भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑल आउट कर दिया है। हार्दिक पंड्या आखिरी विकेट लेकर इस पारी को खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य दिया है। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने नाथन एलिस का विकेट लिया। नाथन एलिस 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में बनाए 248 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में 248 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 60 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा 

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को एक और विकेट दिलाया। उन्होंने ड्वारशुइस को पवेलियन वापस लौटाया।

कैरी का अर्धशतक हुआ पूरा 

एलेक्स कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने 49 गेंदों में 50 रन बनाए।

मैक्सवेल हुए क्लीन बोल्ड आउट 

अक्षर पटेल ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर दिया है। मैक्सवेल 7 रन बनाकर आउट हुए हैं।

कैरी और स्मिथ कर रहे अच्छा प्रदर्शन

एलेक्स कैरी और स्मिथ की जोड़ी काफी अच्छा खेल रही है। स्मिथ 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 29 रनों की साझेदारी हुई है।

30 ओवर में 158 रन 

ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवरों में 158 रन बनाए हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी फिलहाल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका 

रवींद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस को आउट कर दिया है। यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण विकेट था।

ऑस्ट्रेलिया के 25 ओवर में 125 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 125 रन बनाए हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गिराए हैं।

लाबुशेन 29 रन बनाकर हुए आउट 

लाबुशेन 36 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए हैं। लाबुशेन को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

शमी से छूटा स्मिथ का कैच 

मोहम्मद शमी ने अपने ही ओवर में स्मिथ का कैच छोड़ दिया। हालांकि यह बेहद मुश्किल भरा कैच था।

वरुण चक्रवर्ती ने लिया ट्रेविस हेड का कैच

वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में ट्रेविस हेड विकेट लिया। ट्रेविस हेड 33 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा 

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। कूपर कोलोनी 9 गेंद में शून्य पर आउट हुए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: कूपर कोनली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर संघा

Scroll to Top