SCO Summit 2025: राजनाथ सिंह ने दी गुड न्यूज…6 साल बाद भारत-चीन के बीच बनी बात

SCO Summit 2025 News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 जून 2025 को किंगदाओ, चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा की। राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लगभग छह साल के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने पर खुशी जताई। यह यात्रा, जो 2020 में कोविड-19 महामारी और भारत-चीन सीमा विवाद के कारण रुकी थी, 2025 की गर्मियों में फिर से शुरू होगी। दोनों देशों ने इसकी तैयारियों के लिए तंत्र और समझौतों पर चर्चा शुरू कर दी है।

राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट

राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा “क़िंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की। हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर विचारों का रचनात्मक और दूरदर्शी आदान-प्रदान किया। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस सकारात्मक गति को बनाए रखना और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचना दोनों पक्षों का दायित्व है।”

SCO में शामिल होने पहुंचे थे रक्षामंत्री 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 जून 2025 को चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। यह यात्रा 2020 से रुकी थी। दोनों देशों ने संबंध सुधारने और तनाव कम करने पर जोर दिया। इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग और भारत-चीन संबंधों को मजबूत करना था।

 

Scroll to Top