India Pakistan Conflict: भारत से कांप रहा पाकिस्तान! भारत ने उड़ा दी पाकिस्तानी लॉन्च पैड, सेना ने जारी किया वीडियो

India Pakistan Conflict Update: पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर हमला किया जा रहा है। भारत बार-बार ड्रोन अटैक करने की कोशिश कर रहा है। 09 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल गिराने की कोशिश की। हालांकि भारत ने पाकिस्तान की सभी कोशिशों को नाकामयाब कर दिया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया। साथ ही आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया है। इसका वीडियो भी सामने आ चुका है।

पाकिस्तानी लॉन्च पैड हुए तबाह

भारतीय सेना ने जम्मू के पास पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है। जारी किए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक झटके में लॉन्च पैड्स को भारत ने तबाह कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि “पाकिस्तान की ओर से हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों पर किए गए हमलों को नाकाम कर दिया गया है।”

सेना ने पाकिस्तानी हमले किए विफल

पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को शुक्रवार, 9 मई को भारतीय सेना द्वारा विफल कर दिया गया है। सेना की कार्रवाई के कुछ घंटों बाद श्रीनगर शहर में आज सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि “हवाई अड्डे सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई।” विस्फोटों की आवाज सुनाई देते ही शहर में सायरन बजने लगे।

 

 

Scroll to Top