India Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच एयर इंडिया और इंडिगो का बड़ा फैसला, एक साथ कई शहरों के फ्लाइट कैंसिल

India Pakistan Tension News : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एयर इंडिया और इंडिगो ने एक अहम फैसला लिया है। दोनों ने ही मंगलवार, 12 मई कई शहरों की फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। इंडिगो ने जानकारी देते हुए बताया कि “यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ और राजकोट समेत कुछ शहरों की फ्लाइट कैंसिल की है।” एयर इंडिया ने भी फ्लाइट कैंसिल करने की सूचना सौशल मीडिया के जरिए दी।

एयर इंडिया ने दी जानकारी

एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा “नए घटनाक्रम के मद्देनजर और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आपको अपडेट देते रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे संपर्क केंद्र को 011-69329333/011-69329999 पर कॉल करें या हमारी वेबसाइट http://airindia.com पर जाएं।”

इंडिगों ने शेयर किया पोस्ट

इंडिगों ने जानकारी देते हुए लिखा “ताजा घटनाक्रम को देखते हुए आपकी सुरक्षा को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 के लिए रद्द कर दी गई हैं। हम समझते हैं कि यह आपकी यात्रा योजनाओं को कैसे बाधित कर सकता है, और इससे होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी टीमें सक्रिय रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं और आपको आगे की अपडेट के बारे में तुरंत सूचित करती रहेंगी। हवाई अड्डे पर जाने से पहले, कृपया हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति जांचें। यदि आपको सहायता की आवश्यकता है, तो हम बस एक संदेश या कॉल करेंगे और मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।”

भारत-पाक के बीच तनाव

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह इस ऑपरेशन के बाद से आक्रामक हो गया और उसने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारत ने जवाब देते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने हाल ही में सीजफायर को लेकर समझौता किया। लेकिन इसके बाद भी वह बाज नहीं आ रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है।

 

Scroll to Top