IND vs PAK : ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तान की पारी, भारत को दिया 242 का टारगेट 

IND vs PAK News : भारत और पाकिस्‍तान (Ind Vs Pak) के बीच आज, रविवार, 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर टक्कर जारी है। पाकिस्तान अपनी पूरी पारी खेल चुका है। पाकिस्तान ने भारत को 242 का टारगेट दिया है।

पाकिस्तान ने 241 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। उससे पहले ही भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को पवेलियन वापस लौटा दिया।

241 रनों पर सिमटी पाकिस्तान 

पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 76 गेंद में सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी टीम ने कवल एक ही अर्धशतक बनाया है। इसके साथ ही मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। बाबर आजम 26 गेंद में 23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। इसके अलावा जडेजा को भी एक विकेट हासिल हुआ।

 

Scroll to Top