Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो आया सामने, सेना ने जारी कर लिखा “ऐसा सबक सिखाएंगे…”

Operation Sindoor New Video: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। सेना के जारी किए गए वीडियो में सेना के जवान आतंकी ठिकानों को तबाह करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय सेना ने इस वीडियो को जारी कर लिखा “प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया… न्याय हुआ” सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने कभी दर्शकों से नहीं सीखा।

सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो

सेना ने अपने वीडियो में कहा, “इसकी शुरूआत आतंकी हमले से हुई है। गुस्सा नहीं लावा था-सभी के दिमाग में सिर्फ एक बात कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। ये किसी बदले की भावना नहीं बल्कि न्याय था। 9 मई को रात के करीब 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने सीजफायर का उल्लंघन किया। उन सभी पोस्ट को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक कार्रवाई नहीं, पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दर्शकों से नहीं सीखा।”

ऑपरेशन सिंदूर-भारत का न्याय

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के शहरों पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की अपील के बाद 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ।

 

Scroll to Top