Pawandeep Rajan : ‘Indian Idol 12’ के विनर पवनदीप का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे…दिल दहला देंगी तस्वीरें

Pawandeep Rajan Health Update: ‘इंडियन आइडल’ सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन ने सोमवार, 5 मई को अमरोहा में सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार एक्सीडेंट में घायल हो गए और उन्हें काफी चोट आई है। सोशल मीडिया के जरिए सिंगर का एक वीडियों सामने आया है, जिसमें वह गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं वहीं डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।

कौन है पवनदीप राजन?

पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता और बहन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2015 में द वॉयस ऑफ इंडिया में भाग लिया। वह शो के विनर बने और इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम किया। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ कार और 25 लाख की प्राइज मनी भी जीती थी। टॉप 5 में उनका मुकाबला मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया के साथ था।

कैसी है पवनदीप राजन की हालत ?

पवनदीप राजन के साथ हुए रोड हादसे के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है, लेकिन वीडियो से पता चलता है कि पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। वहीं इस खबर के बाद फैंस उनकी खैरियत को लेकर टेंशन में आ गए हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे है। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। आप गाड़ी की तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि पवनदीप राजन का कितना खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Scroll to Top