India-Pakistan War Update: भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, एयरस्ट्राइक में 75 आतंकियों की मौत, 55 दहशतगर्द घायल

India-Pakistan War Update: पहलगाम हमले के बाद भारत एक्शन मोड में है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि भारत के इस अटैक में 75 आतंकियों की मौत हुई है जबकि 55 दहशतगर्द घायल हो गए हैं।

आतंकियों को बनाया निशाना

भारतीय सेना ने एयर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। पीआईबी (All Press Release) के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को नहीं छुआ गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्रवाई का असल मकसद आतंक को खत्म करना है, न कि पड़ोसी मुल्क के साथ संघर्ष को बढ़ाना।

Operation Sindoor LIVE Updates: 26 Killed in Indian Air Strikes, PM Modi Chairs Cabinet Meeting

सेना पर PAK से 9 गुना ज्यादा खर्च

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से तनाव काफी बढ़ गया था। 7 मई यानी मंगलवार को भारत ने इसका बदला लेते हुए एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान की गीदड़भभकियों के बीच 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान भले ही पलटवार की धमकियां देता रहता हो, लेकिन सैन्य खर्च के आंकड़े Pakistan की पोल खोलते नजर आते हैं और बताते हैं कि आतंक का पनाहगार बना देश भारत के मुकाबले कहीं नहीं टिकता है। हालांकि इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान के मुकाबले करीब 9 गुना ज्यादा है।

रक्षा मंत्रालय का बयान

भारत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस कारवाई में कुल 9 जगहों को निशाना बनाया गया। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है, वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि ऑपेरशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान मुद्रिके, कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर समेत 9 ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई हैं। यहां के आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया गया है।

Scroll to Top