India’s Test Squad : जसप्रीत बुमराह के हाथ से गई टेस्ट कप्तानी-उपकप्तानी… BCCI के फैसले ने सभी को चौंकाया

India’s Test Squad vs Bangladesh : बीसीसीआई ने एक दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषित की। भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरे पर टीम के उप-कप्तान के रुप में बने रहने की संभावना नहीं है। यह मुकाबला 2025/27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगा। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का डिप्टी नियुक्त किया गया था और उन्होंने पर्थ में शुरुआती मैच में टीम को दौरे की एकमात्र जीत दिलाई थी। पहले ये कयास लग रहे थे कि जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट सीरीज के दौरान रेस्ट दिया जा सकता है। लेकिन, उन्हें पहले टेस्ट की टीम में चुना गया।

बता दें कि भारत ने जब घर में पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, तब जसप्रीत बुमराह उपकप्तान थे। लेकिन, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जब टीम चुनी गई तो किसी भी खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। इसके बाद से यही सवाल उठ रहे कि क्या बुमराह को उपकप्तानी से हटा दिया गया है।

बेहतर कप्तान है जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को एकमात्र जीत दिलाई थी। इसके अलावा दो अन्य टेस्ट मैच में भी टीम की कप्तानी की थी, लेकिन बुमराह के इंग्लैंड में सभी पांच टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नहीं है इसलिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी की तलाश कर सकते हैं जो पूरे दौरे में खेल सके।

आकाशदीप को मिला मौका

दाएं हाथ के बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप, जिन्होंने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए तीन विकेट चटकाए थे, ने बेंगलुरु में इंडिया बी के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी मैच में इंडिया के लिए नौ विकेट चटकाए। उन्हें इसका इनाम मिला।

इंग्लैंड में बुमराह के लिए कोई नेतृत्व भूमिका नहीं

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्र हवाले से दावा किया गया है कि बीसीसीआई के चयनकर्ता एक ऐसे खिलाड़ी को रखने के इच्छुक हैं, जो कप्तान और उप-कप्तान के रूप में सभी 5 टेस्ट में हिस्सा ले। रिपोर्ट में कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह सभी मैच नहीं खेलेंगे। सूत्र ने कहा कि चयनकर्ता अलग-अलग मैचों के लिए अलग-अलग डिप्टी नियुक्त नहीं करना चाहते हैं। वे सभी पांच टेस्‍ट खेलने वाले को कप्तान और उप-कप्तान बनाना सुनिश्चित करना चाहते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह, यश दयाल।

Scroll to Top