International Women’s Day 2025 : PM मोदी का ‘महिला शक्ति’ सलाम, महिलाओं को सौंपी सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

International Women’s Day 2025 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज भारत समेत पूरा विश्व पूरे गर्व के साथ मना रहा है। इस ख़ास मौके पर पीएम मोदी ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “WomensDay पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया संपत्तियों पर उन महिलाओं का कब्जा होगा जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!”

 

महिलाओं को सौंपी सोशल मीडिया की कमान 

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभालेंगी। यह पहली बार नहीं है जब महिला प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। इससे पहले साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात सफल महिलाओं ने संचालित किया था। पीएम मोदी ने इस मौके पर नारी शक्ति को सलाम किया।

द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस की दी बधाई 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महिला दिवस के मौके पर एक्स पर पोस्ट किया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं! आज हम महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियाँ शीशे की छतें तोड़ रही हैं और सीमाओं को तोड़ रही हैं। आइए हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें, यह सुनिश्चित करते हुए कि जब वे विभिन्न क्षेत्रों में नई राहें बना रही हैं तो कोई भी पीछे न छूटे। साथ मिलकर, हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहां महिलाएं और लड़कियां बिना किसी डर के अपने सपने पूरे कर सकें।”

Scroll to Top