Elvish Yadav : एल्विश ने उड़ाया चुम दरांग का मजाक…, अब ट्रोलर्स का करना पड़ रहा सामना 

Elvish Yadav On Chum Darang : बिग-बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में वह ‘बिग बॉस’ सीजन 18 में नजर आए थे। वह अपने दोस्त रजत दलाल को सपोर्ट करने के लिए बिग-बॉस 18 के सेट पर पहुंचे थे। जहां उनकी मीडिया से बहस भी हो गई थी। वहीं अब उन्होंने चुम दरांग को लेकर एक ऐसा बयान दिया। जिसे लेकर एक बार फिर वह विवादों में घिर गए हैं।

एल्विश ने उड़ाया चुम का मजाक 

एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा पर मीडिया को खरीदने का आरोप लगाया था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह चुम का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। यह वीडियो उनके पॉडकास्ट का है, जिसमें रजत दलाल भी आए थे। एल्विश वीडियो में चुम दरांग का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि “करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई। चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में क्या है।”

एल्विश को ट्रोलर्स का करना पड़ रहा सामना 

एल्विश यादव का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने उनपर गुस्सा निकलना शुरू कर दिया। इस वीडियो को लेकर एल्विश को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा “यही होता है, जब एक गुंडे को प्लेटफॉर्म दे दिया जाता है।” वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है कि, “टिपिकल गुड़गांव के गांव का ट्रैश। पैसा आ गया। अकल नहीं आई। बता दें कि यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। गौरतलब हो कि चुम दरांग आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम कर चुकी हैं।

 

Scroll to Top