CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, CSK के सामने नहीं टिक पाए रोहित

CSK vs MI News : आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला डबल हेडर रविवार 23 मार्च को खेला गया। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। इन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली 4 विकेट हार से मुंबई के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल मुंबई इंडियंस पिछले 13 साल से सीजन का अपना पहला मुकाबला जीत नहीं पाई है।

मुंबई के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड 

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में हुआ। इस मैदान 13वीं बार अपने आईपीएल सीजन के पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। मुंबई ने आखिरी बार साल 2012 में अपने आईपीएल सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की थी। उस समय सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।

दीपक चाहर का शानदार प्रदर्शन 

इसके बाद से आईपीएल के हर सीजन में पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हारने का सिलसिला शुरू हो गया। जो अभी टाक कायम है। आईपीएल 2021 में मुंबई और चेन्नई सात बार एक-दूसरे के आमने-सामने आए। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने छह मैच में जीत हासिल की है। मुंबई को केवल एक बार जीत हासिल हुई थी। कल के मैच की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

CSK ने हासिल की शानदार जीत 

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। चेन्नई ने रोहित शर्मा बिना खाता खोले वापस भेज दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (29) और तिलक वर्मा (31) वापस लौट गए। नूर अहमद ने चार विकेट लेकर मुंबई की टीम को हार की तरफ ढकेल दिया। अंत में दीपक चाहर ने 31 रन बनाए। चेन्नई की भी शुरुआत बेहद ख़राब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (53) और रचिन रविंद्र ( नाबाद 65) ने चेन्नई के लिए रन बनाए।

Scroll to Top