Israeli Tourist Gangraped : अब होगा न्याय! विदेशी पर्यटक रेप कांड में एक्शन तेज, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Israeli Tourist Gangraped in Hamp : कर्नाटक में इजरायली पयर्टक दो महिलाओं के साथ रेप मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि, यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है।

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इजरायली पयर्टक दो महिलाओं के साथ रेप कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी के पास सनापुर झील के पास हुआ। यहां ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों की जमकर पिटाई की गई। वहीं एक युवक को तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया गया।

तीसरे आरोपी की तालाश जारी 

इस रेप कांड की जांच करने के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। यह मामला गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों मल्लेश उर्फ हांडी मल्ला 22 साल और चेतन साई सिलेक्यातर उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक़ गंगावती के निवासी बताए जा रहे हैं। . जबकि एक अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि “आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।”

पुलिस ने दी घटना की जानकारी  

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा “यह घटना करीब गुरुवार रात 11 से 11.30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। यह हम्पी से लगभग 4 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। चार पर्यटक में एक इजरायली महिला, ओडिशा, अमेरिका और महाराष्ट्र के तीन पुरुष शामिल थे। यह सभी रात के डिनर के लिए होमस्टे मालिक के साथ बाहर निकले थे। इस बीच, तीन लोग बाइक से आए और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे। उन्हें जवाब देते हुए लिखा “आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो वे पैसे मांगने लगे।” जब पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से इनकार किया, तो आपस में मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया। जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने महिला प्रयटक के साथ रेप किया।”

Scroll to Top