MP News: जबलपुर के हॉस्टल में MMS कांड…अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी के भेजती थी छात्र 

Madhya Pradesh News : जबलपुर से ट्रिपल आईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की तरफ से दूसरी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वो करीब दो साल से इसी तरह अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा करती थी। बाथमरूम में नहा रही एक सीनियर छात्रा ने उसे अपना वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उस पर कड़ी कर्रवाई की गई।

दोस्त को भी भेजी अश्लील वीडियो 

जिस दोस्त को वह वीडियो भेजती थी वो दिल्ली में रहता था। जिस छात्रा ने उसे पकड़ा वह बीटेक चतुर्थ वर्ष की बताई जा रही है। छात्रा का बाथरूम में नहाते वक्त यह वीडियो बनाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह पुरी घटना सरस्वती छात्रावास की है।

IIITDM girls hostel का है मामला 

छात्रा का बाथरूम में नहाते वक्त यह वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो जूनियर छात्रा द्वारा बनाने की बात सामने आई है। पूरी घटना संस्थान के सरस्वती छात्रावास IIITDM girls hostel की बताई जा रही है। इस मामले में ट्रिपल आईटीडीएम के छात्र थाने में शिकायत करने पहुंचे।

आरोपी छात्रा से पूछताछ जारी

इस पूरे मामले पर डायरेक्टर डॉ. बीके सिंह ने कहा कि “उन्हें कल इस बात की जानकारी दी गई थी। छात्रा वाशरूम में एक अन्य छात्रा का वीडियो बना रही थी। छात्रा का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। आरोपित छात्रा को गेस्ट हाउस में सुरक्षित पूछताछ के लिए रखा गया है। फिलहाल छात्रा से पूछताछ जारी है।”
Scroll to Top