Pahalgam Terror Attack : गौर से देखें इन दरिंदों के चेहरे…पहलगाम आतंकी हमले में ली 26 मासूमों की जान

Pahalgam Terror Attack News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रेल को हुए आतंकी हमलें ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस हमले में कई परिवारों ने अपने लोगों को खो दिया। पूरा देश अभी इन 26 मासूमों की मौत का गम झेल रहा है। सेना हमले के बाद आतंकवादियों का जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस बीच 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आ गई है।

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी 

जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है। ये सभी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के बताए जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी भी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ले ली है। यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का सहयोगी है। इस हमले से पूरा देश आक्रोश में है और बदले की मांग कर रहा है। जारी किए गए सभी स्केच चश्मदीद लोगों से पूछताछ के बाद तैयार करवाए गए हैं।

2 हफ्ते पहले भारतिय सीमा में दाखिल हुए आतंकवादी

जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां बरसाने के बाद आतंकी आसपास के पहाड़ी इलाके में जाकर छुप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना को फिलहाल आतंकियों के पहलगाम पहुंचने के रूट की जानकारी मिल गई है। सेना को मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी करीब 2 हफ्ते पहले भारतिय सीमा के अंदर दाखिल हुए थे। फिर वह राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे।

परिजनों ने दी जानकारी 

इस आतंकवादी हमले में मारे गए मंजूनाथ के परिजन प्रदीप , “कल हमारे परिवार के लिए सबसे बुरा दिन था। मेरी बहन और उसका बेटा ठीक हैं, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई है। हम कल सुबह तक उनके यहां आने की उम्मीद कर रहे हैं।”

वहीं पुणे के एक कारोबारी की बेटी ने दावा किया कि “आतंकवादियों ने पुरुष पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मारी।” वहीं हमले के वक्त मौजूद 26 साल की असावरी ने बताया, “वहां कई पर्यटक मौजूद थे, लेकिन आतंकवादियों ने खास तौर से पुरुष पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। उनसे पूछा गया कि वे हिंदू हैं या मुस्लिम। सभी आतंकियों ने आम लोगों जैसे कपड़े पहने हुए थे। हम सब गोलीबारी से बचने के लिए जमीन पर लेट गए।”

 

Scroll to Top