JD Vance India Visit : टैरिफ के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा, चीन में मचा हाहाकार!

JD Vance India Visit News : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। यहां वह 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रहने वाले हैं। वांस अपने विमान के साथ सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे नई दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरें। यहां करीब सुबह 10:00 बजे उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया गया।

उपराष्ट्रपति वेंस सोमवार शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी से अधिकारिक तौर पर मुलाकात करेंगे। वह भारत यात्रा पर अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं। अमेरिका की दूसरी महिला उषा वेंस भी उनके साथ भारत आईं हैं।

 

भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति 

भारत पहुंचने के बाद पालम हवाई अड्डे पर वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उनके तीन बच्चे और पत्नी विमान से उतरें। बेटों ने कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि बेटी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। यहां पर उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। जानकारी के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और ट्रंप के टैरिफ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के दिल्ली दौरे को लेकर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के आसपास सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। यहां वेंस के स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही। अर्धसैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

रणधीर जायसवाल ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जे.डी. वेंस की भारत यात्रा पर कहा कि ” इस उच्च-स्तरीय दौरे में सभी अहम मुद्दों पर बात होगी। यह एक अधिकारिक दौरा है। यह एक अधिकारिक दौरा है। आज वेंस प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

 

Scroll to Top