Nepali ‘Everest Man’ : ‘एवरेस्ट मैन’ ने रचा इतिहास…31वीं बार पहुंचे हिमालय की चोटी

Nepali ‘Everest Man’ Break Own Record : नेपाल के 55 साल के ‘एवरेस्ट मैन’ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पहली बार हिमालय के सबसे उचें शिखर पर पहुंचने के 31 साल बाद मंगलवार, 27 मई को उन्होंने 31वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी पर झंडा लहरा दिया। उन्होंने 31 साल में 31 बार हिमालय नापा है। ऐसा ऐतिहासिक कारनामा करने के वाले ‘एवरेस्ट मैन’ का नाम कामी रीता शेरपा है।

‘एवरेस्ट मैन’ ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड 

इस अभियान के आयोजक ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने कहा कि “55 साल के पर्वतारोही मौसम की एक स्थिर स्थिति में सुबह करीब चार बजे 8,849 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचे। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के नेतृत्व वाली भारतीय सेना के ‘एडवेंचर विंग एवरेस्ट’ अभियान की टीम का नेतृत्व किया।”

छोटी उम्र से ही शुरू की यात्रा 

अभियान निदेशक छांग दावा शेरपा ने बताया कि कामी रीता के भीतर बचपन से ही पर्वतारोहण के लिए जनून था। वह दो दशकों से भी ज्यादा समय से पहाड़ो पर चढ़ रहे हैं। उनकी पर्वतारोहण की यात्रा साल 1992 से शुरू हुई थी। वह पहले एक सहायक कर्मचारी के रूप में एवरेस्ट की चढ़ाई के अभियान में शामिल हुए था। दावे के अनुसार, 31 साल में कामी रीता 31 बार हिमालय की चोटी पर चढ़ चुके हैं। हर साल सैकड़ों पर्वतारोही नेपाल से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। हिमालय पर सबसे पहले 1953 में न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉरगे ने चढ़ाई की थी।

Scroll to Top