Karnataka DGP Murder Case : मिर्च पाउडर डाला…फिर चाकू से गोदा, पूर्व DGP को पत्नी ने बेरहमी से पति की हत्या

Karnataka DGP Murder Case News : इन दिनों देश में पत्नी का पति को मौत के घाट उतारना बेहद आम सी बात हो गई है। पहले मेरठ, अलिगढ़ और अब कर्टनाक…। कर्टनाक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी और बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।

पत्नी ने पूर्व डीजीपी पर डाला मिर्च पाउडर

पुलिस को जांच में पता लगा कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। जिससे पूर्व डीजीपी की आंख में जलन होने लगी। जलन से बचने के लिए वह इधर-उधर भाग रहे थे। ताकि जलन से वह राहत पा सकें। लेकिन तभी उनकी पत्नी पल्लवी ने उनके हाथ-पैर बांध दिए। फिर उसके बाद धारदार चाकू से सीने में एक नहीं, दो नहीं कई बार वार किए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को सोमवार 21 अप्रेल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी पल्लवी ने दी हत्या की जानकारी

पुलिस जांच में पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने बताया कि “बीते एक हफ्ते से घर में झगड़ा चल रहा था। ओम प्रकाश बार-बार बंदूक लेकर मुझे और मेरी बेटी को धमकाते थे। रविवार सुबह से ही घर में फिर से कई मुद्दों को लेकर झगड़ा हुआ। उन्होंने इस दौरान हमें मारने की कोशिश भी की थी। ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमने अपनी जान बचाने की कोशिश की। उसी दौरान यह हादसा हो गया।”

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी ने आगे बताया कि “हम अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उसी वक्त हमने मिर्च पाउडर और तेल का इस्तेमाल किया। फिर हमने उनके हाथ-पैर बांध दिए और सीने पर चाकू से कई बार वार किए। अधिक खून बहने से ओम प्रकाश की मौत हो गई। हत्या के बाद शाम को पत्नी पल्लवी ने ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में पहली आरोपी पल्लवी हैं। वहीं दूसरी आरोपी उनकी बेटी हैं। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।”

 

 

Scroll to Top