Vinesh Phogat 4 Crore Prize Money : सरकारी नौकरी छोड़..विनेश फोगाट ने चुने 4 करोड़ कैश, सैनी सरकार ने दी थी चॉइस 

Vinesh Phogat 4 Crore Prize Money News : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स 2024 के समय सुर्खियों में आईं। इस दौरान विनेश फोगाट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। ओलंपिक्स से डिसक्वालीफिकेशन विवाद के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा। विनेश ने जुलाना सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

विनेश फोगाट ने सरकार को याद दिलाया था वादा 

हाल ही में हरियाणा सरकार ने उनके सामने तीन विकल्प रखे थे। जिसमें से विनेश फोगाट को एक चुनना था। विनेश ने सैनी सरकार की चॉइस पर अपना फैसला ले लिया है। विनेश ने तीनों में से 4 करोड़ रुपये कैश अवॉर्ड के विकल्प का चयन किया है। हरियाणा सरकार में खेल विभाग को पत्र भेज दिया गया है। अब इसके बाद आगे की कर्यवाई की जाएगी। बता दें कि जुलाना सीट से विधायक विनेश फोगाट ने पिछले महीने बजट सत्र में इस मुद्दे को उठाया था। विनेश का कहना था कि सरकार ने उन्हें ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल के बराबर सम्मान की घोषणा तो कर दी, लेकिन 8 महीने पूरे हो गए हैं। हरियाणा सरकार ने अब तक अपना वादा पूरा नहीं किया है।

विनेश फोगाट ने चुने 4 करोड़ कैश

विनेश फोगाट की मांग पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था “विनेश फोगाट अब कांग्रेस की विधायक हैं। इसके बावजूद उन्हें सरकारी नौकरी, एक पलॉट और 4 करोड़ कैश का विकल्प दिया जाएगा। वहीं अब जानकारी के मुताबिक विनेश ने चार करोड़ के कैश प्राइज पर सहमति जताई है।”

क्यों हुई थी विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई ?

बता दें कि हरियाणा सरकरा की तरफ से खेल विभाग को पत्र भेज दिया है। क्योंकि वह विधायक हैं तो उन्होंने सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं चुना। गोरतलब हो कि विनेश फोगाट को तय सीमा से 100 ग्राम वजन अधिक रहने के कारण ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।

 

Scroll to Top