Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में अंबानी परिवार… त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Ambani Family Visit Mahakumbh 2025 : भारत के सबसे अमीरी लोगों में शामिल मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचा है। उनके साथ मां कोकिलाबेन अंबानी और दोनों बेटे-बहू भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे। जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार के साथ 30 अन्य सदस्य भी इस यात्रा में शामिल रहेंगे। वह आज दोपहर लगभग तीन बजे के करीब प्रयागराज पहुंचे थे।

अंबानी परिवार ने लगाई संगम में डुबकी 

12 जनवरी को माघ पूर्णिमा है। इसी कारण माघ पूर्णिमा से पहले अंबानी परिवार अमृत स्नान करने के लिए पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरपर्सन मुकेश अंबानी हेलिकॉप्टर से मेला क्षेत्र तक पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान मेला में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इससे पहले महाकुंभ में उनके भाई अनिल अंबानी भी अपने परिवार संग डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा गौतम अडानी का परिवार भी संगम में स्नान करने के लिए पहुंचा था।

महाकुंभ में “महाजाम”

बता दें कि माघ पूर्णिमा की वजह से प्रयागराज में भीषण जाम लगा हुआ है। इस जाम से प्रयागराज के आस पास शहर भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। कई रास्तों पर तो 35 किलोमीटर तक का जाम लगा हुआ है। इस ट्रैफिक जाम पर खुद सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं। लेकिन कई नई-नई व्यवस्थाओं के बाद भी ये इसी तरह बना हुआ है। थोड़ी-थोड़ी दूर जाने के लिए भी लोगों को घंटों जाम में बिताना पड़ रहा है।

Scroll to Top