Nagpur Violence : नागपुर कर्फ्यू का दूसरा दिन आज, वीएचपी और बजरंग दल के खिलाफ FIR दर्ज

Nagpur Violence News : महाराष्ट्र के नागपुर में आज कर्फ्यू का दूसरा दिन है। पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस लोगों से शहर में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार, 17 मार्च की रात को नागपुर में तनाव ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर भी पत्थरबाजी की।

नागपुर कर्फ्यू का दूसरा दिन 

नागपुर शहर में फिलहाल धारा 163 लागू है। इसी के साथ पुलिस को भी शांति बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। हिंदुवादी संगठनों ने औरंगेजब की कब्र को हटाने को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी है।

अबू आजमी पर भड़के राम कदम  

महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक राम कदम ने नागपुर में हुई हिंसा का आरोप अबू आजमी पर लगाया है। राम कदम ने कहा “उद्धव ठाकरे ने जिस अबू आजमी को अपनी गोद में बैठा रखा है। वही इस सबके लिए जिम्मेदार हैं। आजमी ने ही औरंगजेब की जय-जयकार की थी। इसी कारण जनता में जनाक्रोश बढ़ा।”

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना 

इस हिंसा के भड़कने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि “केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार हैं। अगर यह हिंसा नहीं रोक पा रहे हैं। तो इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस तरह से यूपी में बुलडोजर चलाया जाता है। यहां पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाते।”

नागपुर हिंसा पर बोले फडणवीस 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर हिंसा पर सदन में बोलते हुए कहा था कि “कुछ लोगों पर तलवार से भी हमला किया गया। 5 लोगों पर हमला किया गया। SRPF की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

Scroll to Top