Nagpur Violence : नागपुर के कई इलाकों में प्रशासन ने कर्फ्यू में दी ढील, हिंसा मास्टरमाइंड पर देशद्रोह का केस

Nagpur Violence Update : महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा (Nagpur Hinsa) के बाद अब कर्फ्यू में थोड़ी ढ़ील दी गई है। नागपुर के नंदनवन और कपिल नगर में कर्फ्यू हटा दिया गया है। सोमवार 17 मार्च को भड़की हिंसा के बाद यहां सुरक्षा को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया था। हालांकि लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर में फिलहाल कर्फ्यू जारी है। लेकिन कई चीजों में यहां छूट दी गई है।

मास्टरमाइंड पर देशद्रोह का केस

इन इलाकों में पुलिस ने दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक जरूरी सामान खरीदने की छूट दी गई है। इसके साथ ही नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान को साइबर क्राइम मामले में भी दोषी ठहराया गया है। साइबर टीम की FIR में फहीम खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इस FIR में 6 लोग शामिल है।

90 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार 

नागपुर पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया के दंगाइयों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन ले रही है। फिलहाल नागपुर पुलिस हिंसा के अलग-अलग मामलों की जांच कर रही है। अब तक हिंसा में शामिल 90 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन अभी भी गिरफ्तारियां जारी हैं। नागपुर पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

नागपुर साइबर सेल कर रही जांच 

इस मामले में साइबर सेल के डीसीपी लोहित मतानी ने जानकारी दी कि साइबर सेल ने 4 रिपोर्ट दर्ज की हैं, जिसमें 50 के करीब आरोपी हैं। मुग़ल शासक औरंजेब के खिलाफ जो प्रदर्शन हुआ था, उसमें गलत जानकारी देकर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी। डीसीपी ने बताया कि फहीम खान को साइबर मामले में भी आरोपी बनाया गया है। साथ ही उसपर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

 

Scroll to Top