Northeast Flood : जल प्रलय! पूर्वोत्तर में बरस रहा कहर…सैलाब ने वी 36 लोगों की जान, घर भी तहस-नहस

Northeast Flood NewsUpdate : भारत के पूर्वेत्तर में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बारिश नहीं कहर बरस रहा है। बाढ़ और भूस्खलन ने अब तक 36 लोगों की जान ले ली है। वहीं 5.5 से ज्यादा लोग इससे जूझ रहे हैं। मरने वालों में 11 लोग असम के रहने वाले  हैं। अरूणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में तीन और त्रिपुरी में 1 व्यक्ति की जान गई है।

पूर्वोत्तर में जल प्रलय 

असम के सीएम हिमंत बिश्व शर्मा ने लखीमपुर का दौरान किया। उन्होंने ने लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि असम में अधिकतर जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

हजारों लोग हुए बेघर 

मणिपुर में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश को रही है। जिसके कारण यहां आई बाढ़ से 3,365 घर बर्बाद हो गए हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल कर शिविरों में पहुंचाया गया है। यह शिविर इंफाल ईस्ट में बनाए गए हैं।

 

Scroll to Top