Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद J&K में बने कंट्रोल रूम, हर एक हरकत पर होगी सेना की पैनी नजर 

Operation Sindoor News : पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को सफलता के साथ अंजाम देने के बाद भारतिय सेना हर एक हालात पर बारीकी से नदर रखी जा रही है। श्रीनगर में अधिकारियों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद निगरानी रखने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

श्रीनगर में लगा स्पेशल कंट्रोल पैनल

स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश में कहा कि “फिलहाल स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्रीनगर की निगरानी, श्रीनगर के उपायुक्त कार्यालय में एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।” कश्मीर के 10 जिलों में कई नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि “नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम करेगा और अंतर-विभागीय समन्वय की सुविधा के लिए एक केंद्रीकृत केंद्र के रूप में काम करेगा। पूरी घटना पर निगरानी रखी जा रही है।”

सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत ने नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकाने भी शामिल थे। इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से कहा कि वह स्थिति को देख कर्मचारियों की कोई छुट्टी मंजूर न करें।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बयान

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि “भारत  मे ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए हमले करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों पर कार्रवाई ना करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी वजह से भारत ने यह फैसला किया।

Scroll to Top