Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, बोले “सच में दिल तोड़ने वाला…”

Pahalgam Terror Attack News : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश को चोट पहुंची है। इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स को भी काफी दुख हुआ है। सभी ने हमले की निंदा की है। स्टार्स ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की बात कही है। पहलगाम आतंकी हमले से दुखी स्टार्स ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही आतंकियों को सजा दिलाने की बात भी उन्होंने कही है। कंगना रनौत, स्वरा भास्कर, अशोक पंडित, रणदीप हुड्डा, अनुष्का शर्मा,  अल्लू अर्जुन से लेकर सभी ने पोस्ट शेयर कर दुख प्रकट किया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “उन आतंकवादियों ने ऐसे नागरिकों पर गोलियां बरसाई, जिनके पास बचाव के लिए कुछ नहीं था। इतिहास में हर युद्ध, मैदान में ही लड़ा गया है, मगर जब से इन नपुंसकों के पास हथियार आ गए हैं, उन्होंने निहत्थे निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इन लोगों से युद्ध कैसे लड़ा जाए।

अनुष्का शर्मा ने जताया दुख

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा “इस आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह एक जघन्य हमला है, जिसे कभी कोई नहीं भुला पाएगा।”

“दिल तोड़ने वाली खबर” – आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आतंकी हमले पर जताया दुख जताते हुए लिखा “पहलगाम की खबर दिल तोड़ने वाली है। पर्यटक, परिवार वे लोग जो बस जी रहे थे. सुंदरता और शांति की तलाश में और अब केवल दुख है। जब भी कुछ इस तरह का होता है, यह दिल तोड़ देता है। भगवान उन आत्माओं को शांति दे और जो पीछे रह गए हैं, उन्हें किसी तरह शक्ति मिले।

“हम कश्मीर के साथ” – विजय देवरकोंडा 

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने कहामैंने अपना जन्मदिन 2 साल पहले पहलगाम में, एक फिल्म की शूटिंग के बीच, हंसी-मजाक के बीच, अपने स्थानीय कश्मीरी दोस्तों के बीच मनाया था, जिन्होंने हमारा सबसे ज्यादा ख्याल रखा था। कल जो हुआ वह दिल दहला देने वाला और क्रोधित करने वाला है – खुद को फोर्स कहना और पर्यटकों को गोली मारना बंदूकों के पीछे छिपे गूंगे आतंकवाद का सबसे शर्मनाक और कायरतापूर्ण कृत्य है। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। हम कश्मीर के साथ खड़े हैं और मुझे आशा है कि इन कायरों को साफ़ कर दिया जाएगा। तेजी से भारत आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा।”

“बहुत दिल टूट गया” – अल्लू अर्जुन 

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने कहा “पहलगाम हमले से बहुत दिल टूट गया। दयालु लोगों के साथ इतनी खूबसूरत जगह। पीड़ितों के सभी परिवारों, निकटजनों और प्रियजनों के प्रति संवेदना। भगवान उनकी निर्दोष आत्मा को शांति दे।’ सचमुच हृदय विदारक”

सुपस्टार नानी ने जताया दुख

साउथ सुपस्टार नानी ने कहा कि “तीन महीने पहले हम वहां थे. लगभग 20 दिनों तक 200 से अधिक लोगों की टीम। पहलगाम एक सपने जैसा था. जगह, लोग और गर्मजोशी। दिल टूटा हुआ और अवाक। क्यों ?”

 

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने निशाना बनाते हुए 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में स्थानीय निवासी समेत 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं।

Scroll to Top