Pahalgam Terror Attack : मस्जिद में बाहर लगाए गए ‘जय श्रीराम’ के नारे, MLA बालमुकुंद के खिलाफ FIR दर्ज

Pahalgam Terror Attack News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। राजस्थान के जयपुर में भी इस हमले का विरोध देखने को मिला। लेकिन इस बीच प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर आरोप है कि वह अपने साथ ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिखे हुए पोस्टर लाए थे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद बीजेपी विधायक और उनके साथ आई भीड़ जौहरी बाजार स्थित मस्जिद के बाहर पहुंची और वहां उन्होंने पोस्टर लगाकर जय श्रीराम के नारे लगाए।

भाजपा MLA बालमुकुंद के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले को लेकर धीरे-धीरे राजनीतिक रंग चढ़ने लगा। भाजपा MLA बालमुकुंद के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई जा चुकी है।  बता दें कि यह वही मस्जिद है जहां 31 मार्च को ईद के पाक पर्व पर भगवाधारी हिन्दुओं ने नमाजियों पर फूल बरसाए थे। बता दें कि इलाके में बवाल बढ़ने के बाद पुलिस कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने शिकायत लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

“पाकिस्तान मुर्दाबाद से किसी को क्या आपत्ति” – बालमुकुंद आचार्य 

मामले को बढ़ता देख बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि “पाकिस्तान मुर्दाबाद से किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? इसका विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं।” उनके इस बयान के बाद आज फिर जयपुर में माहौल गरमाता हुआ नजर आया। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी लोगों द्वारा विरोध दर्ज किया जा रहा है

कांग्रेस विधायक ने बालमुकुंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस विधायक और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली कहते हैं, “पूरा देश शोक में है और हर भारतीय कार्रवाई की मांग कर रहा है। ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं और हमारी सेनाएं और लोग बिना किसी कारण के मारे जाते हैं। जनता और विपक्ष ने वादा किया है कि सरकार जो भी फैसला लेगी, उसमें उनका समर्थन करेंगे। फिर भी विधायक के पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी हरकतें, किसे जिम्मेदार ठहराया जाए। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे विधायकों पर नियंत्रण रखें ताकि ऐसी घटनाएं न हों और तनाव न बढ़े।”

Scroll to Top