Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने लांघी मर्यादा…LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

Pahalgam Terror Attack News: पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार 26 अप्रैल को गोलीबारी की जानकारी दी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

भारतीय सेना ने दी जानकारी 

भारतीय सेना के एक जवान ने कहा कि “25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई। भारतीय सैनिकों ने उचित जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

 

आतंकवादियों को होगा खात्मा 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बल मुस्तैदी से पूरे जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए उनके घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। लश्कर के आतंकवादी एहसान अहमद शेख का घर सेना ने उड़ा दिया है। बता दें कि एहसान अहमद शेख जून 2023 से लश्कर का सदस्य था और पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है।

भारत का पाकिस्तान को जवाब

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस हमले में बेगुनाह लोगों की हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत की तरफ से कई अहम कदम उठाए गए है।

  • सिंधु जल संधि पर रोक: भारत ने पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी पर रोक लगाने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान की कृषि और अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
  • अटारी बॉर्डर का चेक पोस्ट बंद: भारत ने अटारी बॉर्डर के चेक पोस्ट को बंद कर दिया है, जो व्यापार और यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण सीमा पार बिंदु है।
  • पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द: भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के SAARC वीजा रद्द कर दिए हैं और उन्हें 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया है।
  • रक्षा सलाहकारों को वापस बुलाया: भारत ने अपने रक्षा सलाहकारों को पाकिस्तान से वापस बुलाया है और पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
  • उच्चायोगों की स्टाफ संख्या घटाई: भारत ने पाकिस्तान के उच्चायोग में स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है, जो 1 मई 2025 तक लागू होगी।

ये कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है और इन कदमों के माध्यम से अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

 

Scroll to Top