Pahalgam Terrorist Attack: 7 मई को सावधान ! अब होगी जंग की तैयारी? बजेंगे हवाई हमले के सायरन !

Pahalgam Terrorist Attack News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच गृह मंत्रालय ने युद्ध या आपात स्थिति के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय की तरफ से कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है। जिसमें आम नागरिकों को हवाई हमले, ब्लैकआउट और अन्य आपात स्थितियों से बचने और बचाने के लिए के लिए जागरूक करना है।

गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

गृह मंत्रालय के सुत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने अपने निर्देशों में हमला होने की स्थिति में पांच पॉइंट पर जोर दिया है। इस मॉक ड्रिल में लोगों को उसी के बारे में जागरूक किया जाएगा। हवाई हमला होने पर क्या करें, ब्लैक आउट (बत्ती गुल) होने या ऐसे ही अन्य हालात पर क्या कदम उठाएं, किस तरह से अपनी सुरक्षा करें इन सभी के बारे में नागरिकों को अभियास कराया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोग युद्ध की स्थिति को लेकर जागरूक हो सकें।

इन 5 बातों का रखा जाएगा खास ख्याल

  1. हवाई हमले के वक्त सायरन बजाना
  2. बचाव के लिए आम नागरिकों को सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग
  3. ब्लैकआउट यानी बिजली बंद करें, ताकि दुश्मन को टारगेट ना दिखाई दे सके
  4. हमले के वक्त प्रतिष्ठानों में छिपाने के उपाय
  5. लोगों के लिए निकासी योजना बनाना

ब्लैक आउट हुआ था रिहर्सल 

बता दें कि इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर छावनी बोर्ड ने ब्लैक आउट होने की स्थिति में क्या करें इसके लिए रविवार रात 30 मिनट का ब्लैकआउट रिहर्सल किया था। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। जिसे देखते हुए भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ फैसले ले रही है। इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे। पूरा देश इन नागरिकों के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

 

Scroll to Top