India Pakistan Tension: PM मोदी के सामने गिड़गिड़ाए पाकिस्तानी नेता अल्ताफ हुसैन! मदद की लगाई गुहार

India Pakistan Tension News : भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समय से तनाव की स्थिति है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी आक्रमक रूख अपनाया। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि सभी कोशिश नाकामयाब साबित हुई। इस बीच पाकिस्तान के  निर्वासित नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के फाउंडर अल्ताफ हुसैन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की है।

पाकिस्तानी नेता ने पीएम मोदी से मांगी मदद 

प्रधानमंत्री मोदी से अल्ताफ हुसैन ने अपील की है कि “वह भारत के बंटवारे के बाद पाकिस्तान आए और उर्दू बोलने वाले शरणार्थियों यानी कि मुहाजिरों के उत्पीड़न के मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएं।” दरअसल अल्ताफ हुसैन ने लंदन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी मंच से उन्होंने पीएम मोदी से अपील की। अल्ताफ ने कहा कि ” मुहाजिरों का कई सालों से उत्पीड़न हो रहा है। वह भेदभाव का शिकार हो रहे हैं।”

अल्ताफ हुसैन ने कहा कि “पाकिस्तान ने कभी भी मुहाजिरों को देश में वैध नागरिक के तौर पर पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया।” साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि “सैन्य कार्रवाई में अभी तक 25000 से ज्यादा मुजाहिर जान गंवा चुके हैं”

 

Scroll to Top