Operation Sindoor : पाकिस्तान ने की भारत की नकल…शहबाज शरीफ शांति का संदेश देने के लिए भेजेंगे डेलीगेशन

Operation Sindoor NewsUpdate : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत अब वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करने की तैयारी में जुट गया है। सरकार ने सभी दलों को मिलाकर कुल 40 सांसदों की टीम बनाई है। भारत ने इन्हें 7 डेलिगेशन में बांट दिया है। भारत के यह सांसद दुनिया को बताएंगे कि किस तरह पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। अब पाकिस्तान हर बार की तरह इस बार भी भारत की नकल करने में जुट गया है।

भारत की नकल कर रहा पाकिस्तान

इसके लिए पाकिस्तान ने पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी को चुना है। शनिवार, 17 मई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिलावल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी।

बिलावल ने शहबाज शरीफ को कहा धन्यवाद

पाकिस्तान ने बिलावल के नेतृत्व में एक समिति का भी गठन किया है। इस समीति में पूर्व मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान, हिना रब्बानी खार और पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुझे अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति के लिए पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा है। मैं इस जिम्मेदारी के लिए काफी सम्मानित महसूस करता हूं।”

भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 

बता दें कि भारत सरकार ने शनिवार, 17 मई को जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं। निम्नलिखित संसद सदस्य 7 प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे। जिसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, JDU से संजय कुमार झा, भाजपा से बैजयंत पांडा, DMK से कनिमोझी करुणानिधि, NCP से सुप्रिया सुले, शिवसेना श्रीकांत एकनाथ शिंदे।

 

Scroll to Top