Pakistani Army Attack : भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Pakistani Army Attack India : पाकिस्तान ने 07-08 मई 2025 की रात को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर भारत के कई ठिकानों पर हमला किया है। जिसमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित भारत के कई सैन्य ठिकाने शामिल है। लेकिन पाकिस्तान की यह कोशिश पूरी तरह से नाकामयाब साबित हई। भारतिय सेना ने पाकिस्तान को मुंंहतोड़ जवाब दिया है।

भारतीय सैन्य ठिकानों पर की हमले की कोशिश

भारतीय सेना ने इन हमलों को यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पूरी तरह नाकाम कर दिया है। इन हमलों के मलबे कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं। जिससे यह साफ है कि पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया है। भारतिय सेना ने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान 

इस हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा  “07-08 मई 2025 की रात को, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाने का प्रयास किया, जिनमें से सभी को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा प्रभावी ढंग से बेअसर कर दिया गया। जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में विभिन्न स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया।”

रक्षा मंत्रालय ने आगे लिखा “नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की गई तीव्र अकारण गोलीबारी में 16 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई और हमारी सेना ने शत्रुतापूर्ण गोलीबारी को शांत करने के लिए निर्णायक रूप से कार्रवाई की। भारत की प्रतिक्रिया समान डोमेन में, समान तीव्रता के साथ रही है, और केंद्रित, मापी गई और गैर-तनावपूर्ण है।”

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

आपको बता दें, भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि उसने पाकिस्तान के किसी सैन्य मुख्यालय को निशाना नहीं बनाया था। साथ ही भारत अब भी युद्ध नहीं चाहता है। लेकिन अगर पाकिस्तान उसे मजबर करेगा, तो भारत भी पीछे हटने वाला नहीं है।

 

 

Scroll to Top