PM Modi : इंदौर में नई मेट्रो, 2 एयरपोर्ट का उद्घाटन…भोपाल को पीएम मोदी ने दी सौगात

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने यहां पहुंचकर भोपाल के लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही यहां उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

PM मोदी ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने यहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दो नए हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही इंदौर मेट्रों की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्रि सेवाओं की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

अहिल्याबाई होल्कर को पीएम मोदी ने किया याद

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है।”

“300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में…”

पीएम मोदी ने कहा कि “250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थी। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी।”

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा, “पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया।”

 

 

Scroll to Top