PM Modi : मेलोनी ने शेयर की पीएम मोदी संग खास तस्वीर, बोली – “मजबूत दोस्ती…”

PM Modi Canada visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर कनाडा के कनानास्किस पहुंचे हैं। इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने विश्व के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल है। इस मुलाकात के बाद मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिएक्शन भी दिया है।

पीएम मोदी-मेलोनी की खास दोस्ती 

मेलोनी ने पीएम मोदी संग मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा “इटली और भारत के बीच मजबूत दोस्ती है।” इस पर जवाब देते हुए “प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, आपसे पूरी तरह सहमत हूं। इटली के साथ भारत की दोस्ती मजबूत होती रहेगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा होगा!”

पीएम मोदी ने कई नेताओं संग की मुलाकात

पीएम मोदी ने सम्मेलन से अलग समय निकालकर दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डों से पहली बार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए लिखा, “G7 सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अपने मित्र पीएम अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा.”

Scroll to Top