Kanpur News : पीएम मोदी ने कानपुर की बेटी शिवन्या को भेजी चिट्ठी, कहा “वादा पूरा कर दिया…”

UP Kanpur News : उत्तर-प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई में एक सभा की थी। इस दौरान 7वीं की छात्रा शिवान्या कानपुर के सीएसए ग्राउंड में जनसभा में ‘ऑपरेशन सिदूंर’ पर एक पेंटिंग लेकर साथ आई थीं। इसी सभा के दौरान पीएण मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाकर उनकी पेंटिंग की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि वह उसे पत्र लिखेंगे। वही अब पीएम मोदी ने छात्र से किया हुआ अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने शिवान्या को चिट्ठी लिख दी है। पीएम ने अपनी चिट्ठी में छात्रा की पेंटिंग की जमकर तारीफ की है।

पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा ”ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपने अपने मन के भावों को जिस तरह कैनवास पर उतारा है उसे देखकर मैं अभिभूत हूं। आपने अपनी पेंटिंग के जरिए एक सशक्त और बदलते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की है। मुझे पूरा विश्वास है, कि आप जैसे युवा साथी इस संकल्प की सिद्धि में अहम भूमिका निभाएंगे। छात्रा की पेंटिंग देखने के बाद पीएम मोदी ने इस चिट्ठी के जरिए छात्रा को भविष्य के लिए शुभकानाएं भी दी है।”

शिवन्या ने पीएम मोदी को दी थी पेंटिंग

इस पेंटिंग में ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई और भारत माता व प्रधानमंत्री की आक्रमक मुद्रा को दर्शाया गया था। पेंटिंग में ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी व सेना को धन्यवाद संदेश के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को भी दर्शाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कानपुर दौरे के दौरान 7वीं छात्रा को देखकर अपने पास बुला लिया था। छात्रा ने अपनी पेंटिंग पीएम मोदी को दी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। पीएम मोदी ने अपने अधिकारियों को ये पेंटिंग लेने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी देश की सेना की तारीफ की थी।

 

 

Scroll to Top