PM Modi Jammu-Kashmir : चिनाब ब्रिज पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दुनिया के सबसे बड़े ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Jammu-Kashmir News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 6 जून शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरे को लेकर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी यहां बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी के साथ  कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास से जुड़ी परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी की है।

दुनिया को सबसे बड़े ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम 

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब देने के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया था। पीएम मोदी आज 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) के पूरा होने के उपलक्ष्य में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले चिनाब आर्च ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज (1,315 मीटर लंबा) है।

मेडिकल इंस्टीट्यूट की भी रखेंगे आधारशिला 

इस दौरान पीएम मोदी श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक और वापसी मार्ग पर 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस ट्रेन के चलने से लोगों के लिए यात्रा आरामदायक हो जाएगी और कम समय भी लगेगा। इस ब्रिज पर वंदे भारत से कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में अब महज 3 घंटे लगेंगे। पीएम मोदी इसके अलावा कटरा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे। यह इंस्टीट्यूट रियासी जिले का पहले मेडिकल कॉलेज होगी।

 

Scroll to Top