Mehul Choksi : मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी! कितना लगेगा समय? केंद्र सरकार ने की मांग

Mehul Choksi PNB Scam : पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्‍ज‍ियम में ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है। जैसे ही इस बात की खबर भारत को मिली तुरंत सीबीआई और ईडी के अफसरों की बैठक हुई। जिसके बाद उसे भारत लाने के ल‍िए अफसरों की एक टीम को तुरंत बेल्‍ज‍ियम रवाना कर द‍िया गया। वहां जाकर भारतीय अध‍िकारी चोकसी के प्रत्‍यर्पण पर आगे की कार्रवाई पूरी करेंगे। वह अपने साथ चौकसी के खिलाफ कई सबूत भी लेकर गए हैं।

CBI और ED प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम रवाना

जानकारी के मुताबिक, मेहुल चोकसी वहां कैंसर का इलाज करवा रहा था। लेकिन भारतीय जांच एजेंसियों की नजर उस पर बनी हुई थी। CBI और ED ने सितंबर 2024 में बेल्जियम सरकार से उसका प्रत्यर्पण मांगा हुआ है। जिसके बाद अब यह भारत के लिए बड़ा मौका है। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय सेवा और एंटवर्प लोक अभियोजक कार्यालय के निर्णय के बाद हुई, जिसमें विदेशी गिरफ्तारी वारंट को लागू करने योग्य घोषित किया गया था

जल्द भारत आएगा मेहुल चोकसी!

चोकसी की गिरफ्तारी के बाद CBI और ED ने तुरंत अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला एक बड़ा बैंकिंग घोटाला है जिसमें हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी शामिल हैं। यह घोटाला 2018 में सामने आया था जब PNB ने बताया कि चोकसी और मोदी ने बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) जारी करवाए, जिससे बैंक को लगभग 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

13,500 करोड़ रुपये का है घोटाला 

चोकसी को हाल ही में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है और भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है। चोकसी पर कुल 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है, जिसमें से PNB को 6,097.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ED ने इस मामले में 136 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे और 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार किया गया था और अभी वहीं हिरासत में है।

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी भारत की कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी जीत है, लेकिन अभी कानूनी लड़ाई लंबी चल सकती है। चोकसी का स्वास्थ्य, विदेशी नागरिकता और कोर्ट की प्रक्रिया उसकी भारत वापसी में बड़ी चुनौती बन सकती है¹।

Scroll to Top