Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल का टूटा आधा हिस्सा, 5 लोगों की हुई मौत

Pune Bridge Collapse News : महाराष्ट्र के पुणे में रविवार 15 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान कई लोग उसी पुल पर मौजूद थे। ऐसे में कई लोगों के बहे जाने की आशंका है। दरअसल यह हादसा पुणे के मावल में कुंड मॉल में पुल गिरने से हुआ। यहां दोपहर करीब 3.40 तीन बजे हादसा हुआ। पुल का जो हिस्सा गिरा, वहां पत्थर भी मौजूद थे। जो लोग पत्थर पर गिरे हैं, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, कई लोग नदी की धारा में बह गए हैं। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा 

हादसे की खबर मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। हादसे के दौरान लोग पुल पर खड़े थे और कई लोग तस्वीरें ले रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं। मौके पर करीब 200 पर्यटक मौजूद थे। हादसे के बाद पुलिस ने सभी को हटा दिया है। ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए। कई सारे बच्चे भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने इस ब्रिज पर पहुंचे थे। फिलहाल, एनडीआरएफ की दो टीमों को मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

कई लोगों के झरने में बहने की आशंका 

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने घटना पक जानकारी देते हुए बताया कि “पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।”

राहत-बचाव कार्य लगातार जारी 

जानकारी के मुताबिक, पहले भी पुल की स्थिति खराब होने की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची थीं। लेकिन इस शिकायत पर कोई काम नहीं किया गया। पुल पर काफी जंग लगा हुआ था। सावधानी बरतने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे थे।पुणे में लगातार बारिश भी हो रही है, जिसकी वजह से इंद्रायणी नदी में बहाव तेज था।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया है। पर्यटकों को बचाने के लिए 20-22 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ सकती है। जिसकी वजह से बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से कई टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है।

Scroll to Top