Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा ‘अलविदा’, जानें क्या है उनके फैसले की वजह?

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को तत्काल प्रभाव क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया है, इसका मतलब इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम एक नए कप्तान के साथ जाएगी। हिटमैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर फैंस को निराश कर दिया है। लेकिन, अब फैंस ने उनके संन्यास के ऐलान में भी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कनेक्शन ढूंढ लिया है।

रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम स्टोरी

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में उनके शानदार सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

क्या है एमएस धोनी कनेक्शन?

दरअसल, एमएस धोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। माही ने 15 अगस्त 2020 को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने क्रिकेट में अपने सफर को दिखाया। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। 19:29 बजे से मुझे रिटायर्ड समझिए।’ अब 5 साल बाद ठीक इसी समय रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है।

गौतम गंभीर के साथ विवाद

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम की ड्रेसिंग रूम में हुए विवाद की बातें सामने आ गई थीं। ऐसा दावा किया जा रहा था कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा। सिडनी टेस्ट के दौरान रोहित का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना, इस विवाद को और हवा दे गया।ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित का फॉर्म बहुत खराब रहा था और वह आलोचनाओं का शिकार हुए थे। वहीं, घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई थी। इसके चलते रोहित की खूब आलोचना हुई थी।

बढ़ती उम्र और 2027 वर्ल्ड कप पर नजर

रोहित शर्मा 38 साल के हो गए हैं। अगर उन्हें साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है तो उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। रोहित का अचानक संन्यास लेने से ऐसा लग रहा है कि वह अपने वर्क लोड कर करना चाहते हैं। 2027 तक वह 40 साल के हो जाएंगे, ऐसे में खुद को फिट और फ्री रखना चाहेंगे।

Scroll to Top