Vladimir Putin : ट्रंप पर भड़के पुतिन…,क्या अमेरिका से ‘पंगा’ लेगा रूस ?

Vladimir Putin On Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 30 मार्च को एक बड़ा बयान दे दिया था। ट्रंप ने एनबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि “वे पुतिन से नाराज हैं। पुतिन रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर सहमती नहीं जताते हैं, तो अमेरिका उनसे तेल खरीदने पर ज्यादा टैरिफ लगाएगा। ट्रंप की इस नाराजगी से रूस को बहुत बड़ा संदेश पहुंचा। ट्रंप की धमकी से पूरे विश्व में हलचल मच गई थी।

पुतिन ने दिया अमेरिका को जवाब 

वहीं अब ट्रंप के इस बयान के बाद पुतिन की पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि “रूस अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। पेसकोव ने कहा, कि “‘हम अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत और काम करना हमेशा जारी रखेंगे। साथ ही अपने संबधों को बेहतर बनाने के लिए भी काम करेंगे।”

रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता!

साथ ही रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि ” अमेरिका और रूस दोनों ही यूक्रेन को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। हम लोग शांति समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं।” रूस के अनुसार, दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

अमेरिका-रूस के बीच समझौता 

हालांकि, रूस ने साथ-साथ युद्ध में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमलों के जरिए जवाब दिया था। युद्ध के इस माहौल में दोनों देशों के बीच शांति समझौता बहुत मुश्किल है। जानकारी के मुताबिक, स्वीडन ने भी यूक्रेन को 1.2 बिलियन पाउंड का सैन्य सहायता पैकेज देने की घोषणा की है। स्वीडिश रक्षा मंत्री ने कहा कि “इस कदम के अनुसार यूक्रेन के प्रति स्वीडन के समर्थन को और मजबूत करेगा।” जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध में अमेरिका और रूस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दोनों देशों के बीच युद्ध को लेकर समाधान निकाला जाएगा।

Scroll to Top