Uttar-Pradesh : प्रयागराज के दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, रामनवमी पर हिंसा भड़काने की कोशिश

Uttar-Pradesh News : उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज में रामनवमी के मौके पर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। बाहरिया के सिकंदरा इलाके में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर कुछ युवकों ने भगवा झंडा लहराया और जोरदार नारेबाजी की। युवकों की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

दरगाह पर भगवा झंडा फहराने का वीडियो वायरल

यह पुरा मामला बहरिया के सिकंदरा स्थित सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह का है। यहां रामनवमी पर सुहेल देव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मसऊर गाजी की दरगाह पर भगवा झंडा फहराया और नारेबाजी की। इस सुहेल देव संगठन का मनेंद्र प्रताप सिंह ने किया। वह छात्र नेता और महाराजा सुहेल देव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े हुए हैं। वहीं इससे पहले इन लोगों ने भगवा झंडे के साथ बाइक रैली भी निकाली।

रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा की कोशिश

यहां युवक गाजी मियां की दरगाह की छत पर चढ़ गए थे। साथ ही लोगों ने यहां भगवा झंडा लहराते हुए नारे लगाए। रैली का नेतृत्व करने वाले मनेंद्र प्रताप सिंह ने कहा गाजी हिंदुओं का हत्यारा और आक्रमणकारी था। वह कभी सिकंदरा नहीं आया। फिर भी यहां बोर्ड ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मजार बना दी। इसे यहां से हटा देना चाहिए।

इमरान प्रतापगढ़ी ने शेयर की पोस्ट

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “अभी चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी एक इंटरव्यू में कह रहे थे कि मुस्लिम समाज धार्मिक हिंदुओं से अनुशासन सीखे। क्या यही वो अनुशासन है जिसकी बात मुख्यमंत्री जी कर रहे थे ?? क्या भारत के सबसे बड़े राज्य में इस तरह की अराजकता पर यूपी पुलिस कोई उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्यवाही करेगी ??

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि “फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी जांच बैठा दी गई है कि कैसे यह घटना उनकी मौजूदगी में हुई।”

 

Scroll to Top