Ramji Lal Suman : रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, आपस में टकराई सपा सांसद का गाडियां

Ramji Lal Suman News : राणा सांगा विवाद के बीच अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ है। अलिगढ़ में करणी सेना और क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने रामजीलाल सुमन के काफिले के ऊपर टायर फेंके, जिसकी वजह से काफिले की कई गाडियां आपस में टकरा गई।

करणी सेना ने किया काफिले पर हमला 

करणी सेना के पदाधिकारी अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के निकट बड़ी तादाद में एकत्रित हुए थे। जिसके बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले में जा रही गाड़ियों के ऊपर पर उन्होंने टायर से हमला बोल दिया। टायर फेंकने से काफिले की गाड़ियों आपस में बुरी तरह से भिड़ गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी संभावना है।

हमले पर बोले रामजीलाल सुमन

वहीं इस हमले के बाद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा “ये टोल है और हमें पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। मामला बहुत गंभीर है। बुलंदशहर में दलितों के उत्पीड़न की 6 घटनाएं हुई है। इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में एक बाढ़ सी आई हुई है। उनकी (दलित परिवार) नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, उनकी बारात रोकी जा रही है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जा रही है।”

रामजीलाल सुमन को वापस भेजा गया आगरा

सपा सांसद रामजीलाल सुमन को इस हमले के बाद अलीगढ़ पुलिस ने वापस आगरा के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने उनके काफिले को अलीगढ़ सीमा से बाहर हाथरस सीमा में जाकर छोड़ा। बता दें कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद पूरे देश में यह मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। करणी सेना और अन्य संगठनों ने इनके खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आगरा आवास पर भी तोड़फोड़ की थी।

 

 

 

Scroll to Top