Shahi Jama Masjid : ‘नए नाम’ पर नया विवाद! ASI ने शाही जामा मस्जिद का बदला नाम

Shahi Jama Masjid News : संभल और संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चाओं में आने की विषय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भेजा गया एक नया साइन बोर्ड है। इस बोर्ड में मस्जिद का नाम ‘जुमा मस्जिद’ लिखा गया है। जिसके बाद से इलाके में हलचल तेज हो गई है।

जामा मस्जिद का बदला गया नाम

सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाना है। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ है और नए बोर्ड पर ‘जुमा मस्जिद’ लिखा गया है।

विष्णु शर्मा ने दी जानकारी

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने कहा, कि “मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था। लेकिन फिर इसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा बोर्ड लगा दिया गया था। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के मुताबिक बनाया गया है।

वकील विष्णु शर्मा ने आगे कहा कि “मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला बोर्ड लगा हुआ है। अभी तक एएसआई ने कोई तारीख नहीं बताई है कि कब तक इसे लगाया जाएगा। पिछले साल 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में हिंसा हुए थी। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई थी। जबकि कई लोग घायल थे।

Scroll to Top