Satya pal Malik : अस्पताल में भर्ती सत्यपाल मलिक, पोस्ट शेयर कर लिखा- “फिर वही हिम्मत…”

Satya pal Malik News : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इन दिनों बीमारी के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट के जरिए दी है। इसके साथ ही CBI ने किरु जल विद्युत परियोजना में 2200 करोड़ के घोटाले में भ्रष्टाचार को लेकर सत्यपाल मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर ली है। इसमें साल अन्य आरोपी भी शामिल है।

सत्यपाल मलिक ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पोस्ट कर लिखा “नमस्कार साथियों। मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं।अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।”

पूर्व राज्यपाल ने युवाओं को कहा धन्यावाद

सत्यपाल मलिक ने उनके स्वास्थ्य को लेकर मिलने वाले युवाओं को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि “आज़ आप युवाओं से मिलकर शरीर में वहीं जोश व हिम्मत आ गई जो किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह जी के समय मेरे अंदर थी। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर जनता के बीच जाऊंगा ओर बेरोजगार युवाओं व किसानों के मुद्दे निरंतर उठाऊंगा।”

मुलाकात करने पहुंचे राहुल गांधी 

पूर्व राज्यपाल मलिक से शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मुलाक़ात की थी। साथ ही उन्होंने पोस्ट कर लिखा “आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी से मिलकर उनका हालचाल जाना। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सत्य की इस लड़ाई में मैं उनके साथ खड़ा हूं।”

अखिलेश यादव ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पोस्ट शेयर कर लिखा “अस्पताल में भर्ती श्री सत्य पाल मलिक जी की अति गंभीर हालत को देखते हुए, सरकार से आग्रह है कि उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ उपचार तत्काल उपलब्ध कराया जाए।”
संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निकाली भड़ास
वही आप सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा “मोदी सरकार निर्दयी है एक तरफ़ सत्यपाल मलिक जी अस्पताल में भर्ती हैं। ज़िंदगी मौत से जूझ रहे हैं और CBI ने आज उनके ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।”

बता दें कि पुर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के बाद से केंद्र सरकार के खिलाफ बगावत पर उतर आएं। उन्होंने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। साथ ही उन्होंने 2019 के पुलवामा अटैक पर कई गंभीर सवाल उठाए। जिसके बाद वह मोदी सरकार के निशाने पर आ गए थे। विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्यपाल का खुब समर्थन भी किया।

Scroll to Top