Seema Haider: पाकिस्तान वापस जाएंगी सीमा हैदर! पाकिस्तान में बहन रो-रो कर सरकार से लगा रही गुहार

Seema Haider Sister : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है। रीमा हैदर अपनी बहन सीमा हैदर की वापसी को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार लगाया है।

रीमा अपनी बहन को अपने मुल्क पाकिस्तान बुलाना चाहती है। हाल ही में सीमा हैदर का पहला पति गुलाम हैदर ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर रोते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में रीमा हैदर बुर्का पहने नजर आ रही है और वो सीमा हैदर से अपील करते हुए कह रही हैं कि वो वापस पाकिस्तान आ जाए। सीमा की बहन ने गुहार लगाते हुए बोला कि जब वीजा पर गए लोगों को अपने मुल्क भेजा जा सकता है तो सीमा को क्यों नहीं।

रोकर क्या बोली रीमा हैदर?

रीमा ने रोते हुए वीडियो में कहा, ‘मैं सीमा को बोलना चाहती हूं कि सीमा तुमने कभी हमसे (अपने परिजनों से) प्यार किया है तो वापस घर आ जाओ। मेरी बात मानों, तुम्हें कोई नहीं मारेगा। तुम देख रही हो ना दूसरे मुल्क के लोगों को अपने मुल्क भेजा जा रहा है। फिर तुम्हें भेजा जा रहा है तो तुम वापस क्यों नहीं आना चाहती हो? सीमा वापस आ जाओ, तुम्हारे बच्चों की जान भारत में खतरे में है। तुम आओगी तो तुम्हें यहां  कोई कुछ नहीं बोलेगा। तुम हैदर भाई की बीवी हो। उनके बच्चों की मां हो। वो तुम्हें माफ कर देंगे। अपने बच्चों का सोचो।’

रीमा का पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार

रीमा हैदर ने गुहार लगाते हुए कहा कि , ‘मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से कहना चाहूंगी कि हमारी मदद करें। अगर आप वीजा पर पहुंचे लोगों को अपने मुल्क रवाना कर सकते हैं तो सीमा को क्यों नहीं भेज सकते। वहां तो सीमा के रिश्तेदार भी नहीं है। उसके चार मासूम बच्चे हैं। वो अवैध तरीके से उन्हें यहां से ले गई है। सीमा आज भी हैदर भाई की बीवी है। दोनों का कोई तालाक नहीं हुआ है। बस झूठ बोलते हैं कि इनका तलाक हो गया है। सीमा को झूठ बोलना सिखाया जाता है। सीमा को वहां डराया जाता है कि अगर तुम वहां जाओगी तो तुम्हें मार दिया जाएगा। मुझे पता है सीमा इसलिए डरती है क्योंकि उसने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। ये उसने खुद नहीं लगाए उससे एपी सिंह (सीमा के वकील) ने लगवाए थे। मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध करती हूं कि “हमारी मदद कीजिए। हम बेबस हैं।”

पहले तलाक पर बोली रीमा हैदर

रीमा हैदर कहती हैं कि “सबको झूठ बोला गया है कि सीमा और गुलाम का तलाक हो गया है। उनका तलाक नहीं हुआ है। सीमा पिता के साथ भी नहीं रहती थीं। सीमा किराए पर रहती थीं जिसका किराया गुलाम भरा करते थे।”

Scroll to Top